फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से तीन घरों की गृहस्थी खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
सकरावा(कन्नौज)। सौरिख थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव में आग की चिंगारी ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक आग बुझाई जाती तब तक तीन घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग में एक बाइक समेत हजारों रुपये की नगदी और गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने किसी तरह एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

क्षेत्र के सदरपुर गांव में रविवार की दोपहर अचानक लगी आग में शिवनाथ सिंह शर्मा का मकान धू-धू कर जलने लगा। जब तक गांव के लोग आग बुझाने का प्रयास करते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई। जब तक घर में आग बुझाने का प्रयास करते तब तक आग में शिवनाथ सिंह के पड़ोसी सुखदेव शर्मा और श्याम बिहारी के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। शिवनाथ सिंह ने बताया कि आग में 13500 रुपये की नकदी समेत कपड़े बिस्तर, पांच बोरी सरसों के अलावा गृहस्थी का अन्य सामान समेत गैस सिलिंडर व बाइक जलकर राख हो गई।
सुखदेव शर्मा ने बताया कि उनकी 14 बोरी गेहूं, भूसा, गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। इसी तरह श्याम बिहारी के मुताबिक उनके घर लगी आग में 23 सौ रुपये, 3 बोरी गेहूं के अलावा कपड़े, गृहस्थी का अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग से कोहराम मच गया। आग की ऊंची उठती लपटें को देख ग्रामीण दौड़ पड़े और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ देर बाद भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन जब तक आग बुझाई आती तब तक तीनों घरों की गृहस्थी जल कर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




फोटो 19सीएचबीपी55 पानी डालकर आग बुझाता युवक।
फोटो 19सीएचबीपी56 घर के अंदर से निकल रही आग की लपटें।
फोटो 19सीएचबीपी57 घर से निकलता धुएं का गुबार।
आग से तीन घरों की गृहस्थी राख
- एक बाइक समेत हजारों की नगदी जली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें