फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन के करंट से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमरउ जाला ब्यूरो
तालग्राम। गांव किशनपुर में हाईटेंशन बिजली लाइन के झूलते तारों की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति खासा आक्रोश है। कई बार लाइन ऊंची कराने की मांग भी कर चुके हैं।

किशनपुर के ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार पाल के चाचा बालकराम पाल (59) पुत्र अजीत प्रसाद खेतीबाड़ी करते थे। मंगलवार शाम को मवेशियों के लिए खेत से हरा चारा लेकर घर आ रहे थे। गांव के अजयपाल के खेत की मेड़ पर 11 हजार बिजली लाइन के ढीले तारों में चारा छू गया। इससे बालकराम हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने सूचना दी। प्रधान और उनका पुत्र वीरेंद्र उन्हें सीएचसी तालग्राम लेकर गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर लेखपाल सुरेंद्रपाल पहुंच गए थे। मृतक के पुत्र कुंवरपाल और ग्रामीणों का कहना था कि हाईटेंशन लाइन ढीली होने से कई बार हादसे हो चुके हैं। कई बार बिजली विभाग तार टाइट कराने की मांग की गई लेकिन ध्यान नहीं दिया। प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह का कहना कि सूचना मिली है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर पोस्टमार्टम कराकर कार्रवाई की जाएगी।


हाईटेंशन लाइन के करंट से किसान की मौत
खेत से लौटते समय ढीले तार से छू गया था चारा का गट्ठर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें