फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारंटी भाइयों को पकड़ने गए सिपाहियों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तालग्राम (कन्नौज)। वारंटी भाइयों को पकड़ने घर पहुंचे दो सिपाहियों को महंगा पड़ गया। वारंटी भाइयों ने घर की महिलाओं के साथ मिलकर सिपाहियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीट दिया। किसी तरह से जान बचाकर थाने पहुंचे सिपाहियों ने थाना प्रभारी को घटना की जानकारी दी।

थाना क्षेत्र के गांव अंथरा निवासी अजय कुमार और विजय कुमार वाहन चोरी के मुकदमे में वांछित चल रहे हैं। रविवार की रात करीब नौ बजे तालग्राम थाने में तैनात दो सिपाही भाइयों को पकड़ने घर गए थे। सिपाहियों को देखकर वारंटियों के बीच गालीगलौज होने लगी।
विज्ञापन


इसके बाद वारंटी भाइयों ने घर की महिलाओं के साथ सिपाहियों पर हमला बोलते हुए गांव में दौड़ा-दौड़ा कर पीट दिया। किसी तरह से थाने पहुंचे सिपाहियों ने घटना की जानकारी थाना प्रभारी को दी। इससे भारी पुलिस बल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव पहुंची। इससे पूर्व आरोपी मौके से फरार हो चुके थे।
विज्ञापन


वहीं बगैर उप निरीक्षक के सिपाहियों द्वारा छापेमारी करने और उनके साथ मारपीट की घटना की जानकारी करने पर थाना प्रभारी तारीख खान ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जानकारी आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

- रात के अंधेरे में थाने से दो सिपाही गए थे पकड़ने
- भाइयों ने महिलाओं के साथ मिलकर किया हमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें