फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायलों के ईद-गिर्द घूम रही शक की सूई

Mon, 19 Jun 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त हिस्से के बाहर बैरिकेडिंग करता मजदूर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विस्फोट से में घायलों की आपराधिक कुंडली खंगालने में पुलिस जी-जान से जुट गई है। सोमवार को एसपी के आदेश पर दो टीमें मैनपुरी और फर्रुखाबाद के लिए रवाना की गईं। पुलिस बबलू के भांजे राहुल और कंपिल के आलोक व ऋषि पाल के बारे में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


प्रभारी कोतवाल गणेश प्रसाद मिश्रा ने बताया कि विस्फोट की घटना में घायल हुए सभी युवक संदेह के घेरे में हैं। घायल राहुल, मृतक नीरज की बुआ का लड़का है। वह मूलरूप से जनपद मैनपुरी के बिछवां थाना क्षेत्र के ग्राम जिरौली का रहने वाला है। कई माह से कांशीराम कालोनी में ही नीरज के साथ रह रहा था। उसकी आपराधिक और पारिवारिक पृष्ठभूमि की जांच के लिए कोतवाली एसओजी के कांस्टेबल राजीव उपाध्याय व आफताब अहमद को मैनपुरी जनपद स्थित उसके पैतृक गांव भेजा गया है। दूसरी टीम में कांस्टेबल रिहान और संदीप कुमार को फर्रुखाबाद जनपद के कंपिल थाना क्षेत्र में भेजा गया है।

यहां के दो घायल ग्राम इकलहरा निवासी ऋषिपाल और अकराबाद निवासी आलोक उर्फ सचिन भी संदेह के घेरे में हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कंपिल के कटरी क्षेत्र में हथियारों का निर्माण होता है। वहां से माल अन्य जिलों में सप्लाई किया जाता है। आशंका है कि आलोक और ऋषिपाल माल की डिलिवरी देने आए थे। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक हरीश चंदर ने बताया कि पुलिस खुफिया तरीके से मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस अभिरक्षा में घायलों का इलाज कराया जा रहा है। स्वस्थ होने पर उनसे पूरी जानकारी मिल जाएगी तब घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें