फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा लगाकर सपा नेता से 90 हजार लूटे

Sat, 04 Jun 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज देखते सीओ व थानाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सौरिख थाना क्षेत्र के बौसिया मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर काली पल्सर सवार बदमाशों ने तमंचा लगाकर बाइक सवार सपा नेता से 90 हजार रुपये लूट लिए। सूचना मिलते ही सीओ और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ चुके ग्राम रसूलपुर निवासी सपा नेता शिवराज सिंह यादव ने बैंक ऑफ इंडिया की चपुन्ना शाखा से ऋण स्वीकृत कराया था।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर करीब सवा 11 बजे उन्होंने बैंक से 90 हजार रुपये निकाले और बाइक से गांव लौट रहे थे। ग्राम बौसिया मोड़ के पास पीछे से आए काली पल्सर सवार तीन बदमाशों ने तमंचा लगाकर उनकी बाइक रोक ली और उनके पास से 90 हजार रुपये लूटकर रफूचक्कर हो गए।

पीड़ित की सूचना पर सीओ वीपी सिंह सोलंकी और थानाध्यक्ष संतोष कुमार व्यास मौके पर पहुंचे। इसके बाद पीड़ित से पूछताछ कर बैंक के शाखा प्रबंधक से भी मिले और सीसीटीवी की फुटेज को भी काफी देर तक खंगाला। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें