तिर्वा (कन्नौज)। कोतवाली में हंगामा करने व डाई पीने वाली महिला के पति पर पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की है। महिला का आरोप था कि पुलिस ने उसके पति पर गलत कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के तारनपुर्वा गांव निवासी दिनेश कुमार व उसके भाई राजेश कुमार का आपस में विवाद हो गया था। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दिनेश को हिरासत में ले लिया था। पुलिस गिरफ्त से छुड़वाने पहुंची दिनेश की पत्नी रूबी देवी ने कोतवाली में हंगामा काटते हुए डाई पी ली थी। पुलिस ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। पुलिस ने महिला के पति पर शांतिभंग की कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय भेज दिया। कोतवाल टीपी वर्मा ने बताया कि महिला पति को छुड़वाने के लिए दबाव बना रही थी। इससे उसने जहरीला पदार्थ पी लिया था।