कन्नौज। कोल्ड स्टोरेज में आलू भंडारित कर ट्रैक्टर से लौट रहा किसान सड़क पर गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भाई ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने का मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर पटिया गांव निवासी सालिगराम वर्मा (45) पुत्र नारायण ने शुक्रवार को खेत में आलू की खुदाई कराई थी। शाम करीब सात बजे गांव के राम संजीवन के ट्रैक्टर से वह कोल्ड स्टोरेज में आलू रखने आए थे। आलू रखने के बाद चालक राम संजीवन ट्रैक्टर लेकर घर आ रहा था। ट्रैक्टर पर सालिगराम भी बैठे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे मदारीपुर गांव के पास सालिगराम तेज रफ्तार ट्रैक्टर से उछल कर सड़क पर गिर गए। इससे मौत हो गई। सूचना पर कुसुमखोर चौकी प्रभारी अरिमर्दन सिंह ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शनिवार दोपहर मृतक के भाई शिव प्रसाद ने ट्रैक्टर चालक राम संजीवन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उप निरीक्षक अरिमर्दन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
तेज रफ्तार ट्रैक्टर से गिरने से किसान की मौत
शीतगृह में आलू भंडारण कर ट्रैक्टर से लौट रहा था किसान