फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथियों ने किशोरी छात्रा की वायरल की आपतिजनक फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर एक इंटर कालेज में कक्षा दस के छात्रों ने कक्षा नौ की एक छात्रा की आपत्तिजनक फोटो व्हाट्सएप पर वायरल कर दी। दो छात्रों ने उसके साथ दुष्कर्म का भी प्रयास किया। आहत छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। शुक्रवार को छात्रा की मां ने चारों छात्रों और दो छात्रों के पिता के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमे में महिला ने बताया कि उसकी बेटी कक्षा नौ में पढ़ती है। स्कूल में कक्षा दस में पढ़ने वाले चार छात्रों ने बेटी आपत्तिजनक फोटो वाट्सएप पर डाल दी। इस कृत्य में दो छात्रों के पिता भी शामिल हैं। दो छात्रों ने बेटी से दुष्कर्म का प्रयास भी किया। फोटो वायरल होने के बाद से बेटी ने स्कूल जाना बंद कर दिया और वह आत्महत्या करने की बात कह रही है।

कोतवाली पुलिस ने चार छात्रों और दो छात्रों के पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पीड़िता और आरोपी छात्र नाबालिग हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, वायरल की आपत्तिजनक फोटो
चार छात्रों और दो छात्रों के पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सदर कोतवाली पुलिस ने कराया पीड़ित छात्रा का मेडिकल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें