फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर ने सिर से सटाकर मारी थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर ने सिर से सटाकर मारी थी गोली
विज्ञापन

- हत्या के बाद हिस्टीशीटर ने प्रेमिका को किया था फोन
- आरोपी की तलाश में दो पुलिस टीमों ने तेज की दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
गुगरापुर/कन्नौज। प्रेम-संबंधों का विरोध करने पर हिस्ट्रीशीटर ने युवक के सिर में तमंचा सटाकर कर गोली मारी थी। सिर के अलावा एक गोली हाथ में भी लगी थी। वारदात को अंजाम देेने के बाद सुबह हिस्ट्रीशीटर ने प्रेमिका को फोन भी किया था, लेकिन डर की वजह से उसने फोन पर बात नहीं की। आरोपी की तलाश में पुलिस टीमों ने दबिश तेज की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर तारा बांगर निवासी हिस्ट्रीशीटर छोटू यादव के गुलरियनपुरवा गांव की एक महिला से प्रेम-संबंध है। जिसका विरोध करने पर उसने दो अज्ञात साथियों के साथ रमाकांत यादव पुत्र बेनीराम की गोली मारकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ने सिर में सटाकर 315 के तमंचे से गोली मारी थी। एक गोली उसके हाथ में भी मारी थी। वारदात के बाद जब पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के घर पहुंची और उसके बड़े भाई को हिरासत में लेकर थाने ले आई। हिस्ट्रीशीटर ने प्रेमिका को फोन भी किया लेकिन दहशत में आकर प्रेमिका ने फोन रिसीव नहीं किया था। हिस्ट्रीशीटर छोटू यादव की तलाश में पुलिस की एक टीम ने उसके पैतृक गांव मल्लांवा शाही बगदाद में छापा मारा। जबकि दूसरी टीम उसके रिश्तेदारों के घर छापेमारी कर रही है। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि जल्द छोटू यादव और उसके साथियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें