फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिट्टी-मौरंग लदे चार ओवरलोड़ ट्रक पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तिर्वा। खनन अधिकारी ने मंगलवार को तिर्वा में चार ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा। जिन्हें कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

कस्बे के इंदरगढ़ तिराहे के पास लगने वाली अवैध मौरंग मंडी बंद होने का नाम नहीं ले रही है। प्रतिदिन दर्जनों ट्रक मौरंग-गिट्टी लेकर मध्यप्रदेश व झांसी से यहां आ रहे हैं। ओवरलोड वाहनों के चलने से सड़कों का भी बुरा हाल है। अवैध रूप से संचालित मौरंग मंडी में कई बार प्रशासनिक अधिकारियों ने छापेमारी की लेकिन इसका कोई असर मंडी संचालकों पर नहीं पड़ा। मंगलवार को खनन अधिकारियों ने ओवरलोड वाहनों को पकड़ने के लिए मंडी में छापा मारा तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


कई वाहन चालक तो भाग निकले। खनन अधिकारी ने यहां खड़े चार गिट्टी व मौरंग लदे ओवरलोड ट्रकों को पकड़ लिया। खनन अधिकारी ने पकड़े गए ट्रकों को कोतवाली पुलिस की सुरक्षा में सौंप दिया। प्रभारी विजय बहादुर ने बताया कि खनन अधिकारी द्वारा चार ट्रक ओवरलोड में पकड़े गए हैं।
विज्ञापन





गिट्टी-मौरंग लदे चार ओवरलोड ट्रक पकड़े
- खनन अधिकारी ने की कार्रवाई
फोटो 20- कोतवाली के बाहर खडे़ ओवरलोड ट्रक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें