तिर्वा(कन्नौज)। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव निवासी अक्षय कुमार पुत्र श्रीनिवास आपने मौसा के यहां बनपुरा गांव निवासी विनोद कुमार के यहां आया था। शनिवार की शाम अक्षय मौसा के पुत्र मोहित के साथ बाइक से तिर्वा घूमने आ रहा था। गांव के बाहर अनियंत्रित ट्रैक्टर के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अक्षय की मौके पर मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मोहित को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हालत चिंताजनक देख कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को मेडिकल कालेज में रखवा दिया।
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
घायल मेडिकल कालेज में भर्ती, हालत गंभीर