फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई के प्रधानाचार्य से दो लोगों ने फीस के 2

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्राइवेट आईटीआई बरखेड़ा के प्रधानाचार्य से दो लोगों ने मारपीट कर 28 हजार रुपये लूट लिए। विद्यालय के प्रबंध समिति अध्यक्ष ने घटना की तहरीर कंपिल थाने में दी है।
विज्ञापन


कंपिल क्षेत्र के गांव बरखेड़ा स्थित प्राइवेट आईटीआई के अध्यक्ष आलोक प्रताप सिंह व कोषाध्यक्ष रेनू चौहान ने कंपिल पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 17 जनवरी की दोपहर के समय विद्यालय में प्रधानाचार्य आलोक सिंह छात्र छात्राओं की फीस जमा कर रहे थे। तभी दो दबंग विद्यालय आए और प्रधानाचार्य को गाली देने लगे।

विरोध करने पर दबंगों ने प्रधानाचार्य से मारपीट कर दी और फीस के जमा 28 हजार रुपये लूट लिए। धमकी देकर सभी लोग भाग गए। प्रधानाचार्य ने इसकी जानकारी विद्यालय सचिव लोकपाल सिंह राठौर को दी। सचिव ने विद्यालय जाकर मामले की जानकारी ली। प्रधानाचार्य ने बताया कि बच्चों की फीस 19 जनवरी तक फर्रुखाबाद स्थित आईटीआई में जमा होनी थी।
विज्ञापन


कोई कार्रवाई न होने पर कालेज समिति के अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष शनिवार को एसपी से मुलाकात करने उनके कार्यालय पहुंचे। एसपी के न होने पर वह लौट गए। कालेज समिति अध्यक्ष के बताया कि फीस जमा न होने से छात्रा का भविष्य खराब होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें