फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के भतीजे ने खुद को राइफल से मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जसोदा। प्रधान के भतीजे ने छत पर लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। आनन-फानन परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया।

मामले की सूचना लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राइफल को कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ शुरू की है।


सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव जेमा निवासी प्रधान जितेंद्र चंदेल के भाई इकबाल बहादुर की करीब चार साल पूर्व मौत हो गई थी। इससे इकबाल बहादुर की लाइसेंसी राइफल 26 वर्षीय बेटे सुमित चंदेल के नाम परिजनों ने कराई थी।
विज्ञापन



मंगलवार शाम करीब छह बजे सुमित चंदेल राइफल लेकर घर की छत पर चला गया। यहां उसने राइफल से स्वयं को गोली मार ली। गोली सीधी सुमित की गर्दन में लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर दौड़ कर छत पर पहुंचे परिजनों ने जब खून से लथपथ सुमित को देखा, तो उनके होश उड़ गए। परिजन जिला अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने नाजुक हालत देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन



इधर मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों से पूछताछ कर राइफल को कब्जे में ले लिया। सदर कोतवाल एके सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चल सका है।


प्रधान के भतीजे ने खुद को राइफल से मारी गोली

गोली चलने की आवाज सुनकर छत पर पहुंचे परिजनों को खून से लथपथ मिला युवक
आनन-फानन परिजन ले गए जिला अस्पताल, हालत गंभीर होने पर कानपुर किया रेफर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें