फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानों ने युवक से नगदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। रोडवेज बस में यात्रा के दौरान युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। जहरखुरान उससे नगदी लूट ले गए। बेहोशी की हालत में उसे सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के शहजादनगर गांव निवासी राजाराम का बेटा संजय (33) पांच दिन पहले अपनी बहन विनीता पत्नी राजकुमार के यहां नोएडा गया था। वहां से लौटते समय रोडवेज बस में जहरखुरानी का शिकार हो गया। जहरखुरानों ने उससे नगदी लूट ली। शुक्रवार सुबह रोडवेज बस के चालक-परिचालक उसे बेहोशी की हालत में पूर्वी बाईपास पर उतार कर चले गए। राहगीरों ने उसे सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर संजय ने बताया कि जहरखुरान उससे दो हजार रुपये और बैग लूट ले गए। जानकारी पर पहुंचे परिजन उसे अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें