फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में तीन के लगे छर्रे, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। तिलक समारोह के दौरान तीन युवकों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान तिलक चढ़ाने आए तीन लोगों को गोलियों के छर्रे लग गए। इससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन




रायबरेली के मटेहना निहस्था लालगंज निवासी शिव आधार बुधवार को क्षेत्र के मीरपुर गांव में भतीजी का तिलक चढ़ाने आए थे। तभी लड़के पक्ष के रिश्तेदार यदुवेंद सिंह पुत्र पूरन निवासी चंदरपुर छिबरामऊ, धर्मेंद्र सिंह पुत्र योगेंद्र, कौशल सिंह पुत्र योगेंद्र निवासी सकरानी तालग्राम ने लाइसेंसी असलहों से फायरिंग शुरू कर दी। काफी रोकने के बाद भी इन लोगों ने हर्ष फायरिंग बंद नहीं की। इस दौरान शिव आधार और उसके रिश्तेदार दीपू और मनोज को छर्रे लग गए। इससे दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने मामले को शांत कराया। पुलिस ने शिव आधार की तहरीर पर तीनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि आरोप सही साबित होने पर कार्रवाई के साथ तीनों लोगों के असलाह लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन




हर्ष फायरिंग में तीन के लगे छर्रे, एफआईआर दर्ज
रायबरेली के लालगंज से तिलक चढ़ाने आए थे लोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें