फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में प्रधान व जिला पंचायत समर्थकों में मारपीट, पथराव, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तालग्राम (कन्नौज)। थाना क्षेत्र के भीकमपुर साहनी गांव में चुनावी रंजिश और वर्चस्व के जंग में प्रधान पक्ष व क्षेत्र पंचायत सदस्य पक्ष के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। दोनों तरफ से असलहों से फायरिंग भी हुई। इससे अफरातफरी मच गई। एक पक्ष ने प्रधान को नामजद करते हुए पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है तो दूसरे पक्ष ने क्षेत्र पंचायत सदस्य व उसके फौजी भाई समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश चल रही है।

पंचायत चुनाव में भीकमपुर साहनी ग्राम पंचायत से दीप सिंह प्रधान और पवन कुमार बीडीसी सदस्य चुने गए हैं। दोनों एक-दूसरे के विरोधी हैं। चुनावी रंजिश में आए दिन दोनों के बीच तनातनी की स्थिति रहती है। बीडीसी सदस्य का भाई ओमवीर सिंह सेना में है। वह रक्षाबंधन पर छुट्टी लेकर घर आया है। मंगलवार शाम किसी बात पर दोनों पक्षों में गाली गलौज हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्ष के लोग लामबंद हो गए। मारपीट के बाद जमकर पथराव हुआ। इस दौरान अवैध असलहों से कई फायरिंग भी हुई। इससे गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर रात में ही पुलिस गांव में पहुंची।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान के भाई सुकेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि बीडीसी सदस्य के फौजी भाई ने जान से मारने की नीयत से प्रधान पर फायरिंग की। उसने बीडीसी सदस्य पवन सिंह, उसके भाई रामवीर, फौजी ओमवीर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
दूसरी तरफ से बीडीसी सदस्य के भाई रामवीर सिंह ने ग्राम प्रधान दीपसिंह, सुकेंद्र, डबल सिंह, गांव के ही निवासी प्रेमचंद्र, इंद्रपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। दोनों ने एक-दूसरे पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने, पथराव करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रामवीर व सुकेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में वर्चस्व के लिए फायरिंग हुई थी। कोई घायल नहीं हुआ है, लेकिन फायरिंग करके गांव में दहशत फैलाई गई। दो को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है। सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- पुलिस ने बलवा, मारपीट, जानलेवा हमले की धाराओं में दर्ज की रिपोर्ट
- दोनों पक्षों से आठ लोग नामजद, दो गिरफ्तार, अन्य की तलाश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें