फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से जीजा-साली की मौत

Wed, 09 Aug 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
हादसा
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव रुहेरी के निकट बाइक सवार जीजा-साली को रोडवेज बस ने रौंद दिया। अलीगढ़ निवासी युवक साली को बाइक द्वारा आगरा स्थित उसके घर छोड़ने जा रहा था। घटना में युवती के शरीर पर रोडवेज बस का पहिया निकल गया, और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं युवक को गंभीर घायल हालत में मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


अलीगढ़ जनपद के गांव लोधा निवासी विपिन (26) पुत्र अजयपाल साली गुंजन को अपनी ससुराल बसौनी आगरा छोड़ने के लिए बुधवार सुबह बाइक द्वारा चला। गांव रुहेरी पर बने स्पीड ब्रेकर से बचने के प्रयास में वह रोडवेज बस की चपेट में आ गया। बस की टक्कर से दोनों बाइक सवार रोड पर गिर पड़े। गुंजन रोडवेज बस के पहिए के नीचे आ गई, जबकि विपिन के भी गिरने से काफी चोटें आई हैं।

स्थानीय लोगों ने गंभीर घायल अवस्था में युवती एवं युवक को बागला जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद गुंजन को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवक की स्थिति चिंताजनक होने के कारण उसे उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है। देर रात विपिन की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दुर्घटना के संबंध में कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी, जिस कारण   इस मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें