फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलुआपुर गांव में दो पक्षों में हुआ संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तालग्राम। सिलुआपुर गांव में जमीन पर कब्जा कराने को लेकर दो पक्षो में जमकर लाठियां व ईंट पत्थर व कुल्हाड़ी चली। महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों ने थाने में एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। ग्रामीणों के पुलिस असलहों की बात से इनकार कर रही है।
विज्ञापन



सिलुआपुर गांव निवासी सरला देवी पत्नी अवधेश ने गांव के भगवान चंद्र पुत्र बांकेलाल, संजीव कुमार, विपिन कुमार, पुत्रगण मौजीलाल, विकास, विनय पुत्रगण ग्रीशचंद्र के खिलाफ दी तहरीर में बताया कि रंजिश को लेकर उक्त लोगों ने घर में घुसकर उसकी पुत्री ललिता, देवरानी पुष्पा देवी पत्नी सर्वेश, आशा देवी पत्नी सतेंद्र कुमार, सास सुलेखा पत्नी प्रहलाद को गाली-गलौज करते लाठियों से मारपीट कर घायल कर दिया। दूसरे पक्ष के संजीव कुमार पुत्र मौजीलाल ने अवधेश यादव, सर्वेश चंद्र यादव, पुत्रगण प्रहलाद, भुवनेश पुत्र कल्याण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उसकी पड़ी जमीन पर खूंटा लगाकर कब्जा करने लगे। विरोध किया तो गालियां करते हुए कुल्हाड़ी मारकर उसे व उसकी पत्नी व चचेरे भाई विकास, विपिन को घायल कर दिया। ईंट पत्थर चलाए गए। संजीव ने बताया कि अवधेश ने तमंचा से जान से मार देने की धमकी दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी तालग्राम में भर्ती कराया। संजीव व राधा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह का कहना कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करा ली गई है। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


रंजिश में दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, आठ घायल
पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर की पूछताछ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें