बांदा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चेकिंग और दबिश में 22 लोगों को दबोचा। इनमें एक वांछित, 19 वारंटी और अवैध शराब व तमंचा के आरोपी शामिल हैं।
मरका थाना उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार मिश्रा ने ज्ञान सिंह पुत्र जगरूप सिंह (मरका) को गिरफ्तार कर उसके पास से अंग्रेजी शराब के 58 क्वार्टर बरामद किए। तिंदवारी थाना पुलिस ने ललौली (फतेहपुर) निवासी दीपू उर्फ पंकज कुमार पुत्र शिव प्रसाद को गिरफ्तार कर उसके पास 12 बोर देशी तमंचा व दो कारतूस बरामद किए। बिसंडा पुलिस ने तेंदुरा गांव निवासी पप्पू उर्फ ब्रजकिशोर पुत्र मनमोहन सिंह, पारा बिहारी गांव के राजबहादुर व उसके भाई गौवा उर्फ रामबहोरी पुत्रगण जागेश्वर, सिंहपुर गांव निवासी चुनकौना उर्फ गया प्रसाद पुत्र वशधारी पांडेय को गिरफ्तार किया।
बबेरू पुलिस ने कस्बा निवासी जनार्दन पुत्र गजोधर, मुरवल गांव के संतोष पुत्र छेदुवा केवट, रमपुरवा (मुरवल) के रामचंद्र उर्फ पुचुरुवा पुत्र शिवमोहन को पकड़ा। बदौसा पुलिस ने भदावल गांव के किशोरीलाल पुत्र विश्वनाथ पांडेय, नांदनमऊ गांव के हीरालाल पुत्र भौवा साहू, चिल्ला थाना पुलिस ने रमजानी पुत्र अल्लर खां (मदनपुर), राजू पुत्र जगदेव व सुरेंद्र सिंह पुत्र रामगोपाल (अतरहट), पैलानी पुलिस ने कल्लू पुत्र मइयादीन (हूसी पुरवा) और गिरवां पुलिस ने जितेंद्र पुत्र रामसनेही (महुआ) व कल्लू पुत्र राम सिंह (मकरी) तथा वांछित सुरेंद्रपाल सिंह पुत्र इंद्रपाल वर्मा (खुरहंड) को गिरफ्तार किया गया।
अतर्रा थाना पुलिस ने रामदीन पुत्र रामआसरे (तुलसी नगर), लवलेश पुत्र हरीशंकर सविता, अखिलेश रैकवार पुत्र विनोद और राजकुमार पुत्र भोला प्रसाद (अतर्रा) को पकड़कर न्यायालय में पेश किया।