अमर उजाला ब्यूरो
छिबरामऊ। गोली मारकर नगदी और चेन लूटने वाले बदमाश मंडी गेट से ही आढ़ती के पीछे लग गए थे। गली के मोड़ पर सुनसान जगह आते ही बदमाशों ने हमला बोलकर वारदात को अंजाम दे दिया और भाग निकले।
आढ़तियों में व्याप्त गुस्से के चलते कोतवाली पुलिस जल्द खुलासे के लिए सक्रिय हो गई है। कोतवाल संतोष कुमार व्यास ने शनिवार को नगरपालिका रोड और नगर के मुख्य मार्ग किनारे दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। पीपल चौराहे के पास एक दुकान में लगे कैमरे में कैद फुटेज में डिस्कवर बाइक पर तीन बदमाश सवार थे। ये बदमाश नगर पालिका तिराहे के पास लगे कैमरे में दिखा की एक बदमाश बाइक से उतर गया। नगर पालिका कार्यालय के पहले लगे कैमरे भी फुटेज मिला है।
यहां एक दुकान के आगे आढ़ती ने अपनी बाइक रोकी और किसी से बात करने लगे। यहां कैमरे में दिखा कि पीछे बैठे बदमाश ने हेलमेट लगा ली, इसके बाद बदमाशों ने आढ़ती को क्रास किया फिर आगे जाकर बाइक रोक ली। चलने पर एलआईसी बिल्डिंग के पास बदमाशों ने फिर आढ़ती को ओवरटेक किया। मोहल्ला तिवारियान में सुनसान गली में मुड़ते ही वारदात को अंजाम दे दिया।
कोतवाल ने बताया कि कई जगह के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले गए हैं। फुटेज देखने के बाद वारदात को अंजाम देने वाले बाइक सवार बदमाशों का हुलिया पता चल गया है। इसी आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। कुछ संदिग्धों पर नजर है, जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। सीओ लक्ष्मीकांत गौतम में बताया कि स्वाट और सर्विलांस टीमों को भी खुलासे के लिए लगाया गया है। आढ़ती के भाई योगेंद्र उर्फ कल्लू पुत्र शिवपाल सिंह ने बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
शहर के मोहल्ला तिवारियान वाली जिस गली में आढ़ती राजू ठाकुर के साथ लूट हुई, उसी गली में पहले भी कई वारदात हो चुकी हैं। ज्यादातर वारदात को बाइक सवार बदमाशों ने ही अंजाम दिया है। दर असल इस गली में आके कई गलियां हैं, इससे वारदात के बाद बदमाश आसानी से भाग निकलते हैं।
मंडी गेट से आढ़ती के पीछे लग गए थे बदमाश
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कैद हुई बदमाशों की हरकतें
नगर पालिका तक तीन बदमाश थे, एक बाइक से उतर गया
पीछे बैठे बदमाश ने हेलमेट लगाई इसके बाद की थी लूटपाट
फोटो 27सीएचबीपी56 सीसीटीवी फुटेज देखते पुलिस अधिकारी।