फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से बर्खास्त सिपाही की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। साइकिल से जा रहे बर्खास्त सिपाही को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन



तिर्वा कोतवाली के गांव सुक्कापुरवा निवासी परशुराम (55) पुत्र प्रेमनाथ उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। वह 2009 में आगरा पुलिस लाइन में तैनात थे। ड्यूटी में लापरवाही के चलते बर्खास्त कर दिया गया था। तभी से वह परिवार के साथ गांव में रह रहे थे। शनिवार सुबह करीब 11 बजे वह साइकिल से किसी काम से कन्नौज शहर जा रहे थे। सरायमीरा-कन्नौज मार्ग पर पंजाब नेशनल बैंक के पास बाइक सवार ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। पुलिस उन्हें जिला अस्पताल ले गई। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई।


हादसे की खबर पर परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी रानी देवी और बेटा लाखन सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। बेटे लाखन सिंह ने बताया कि पिता की नौकरी बहाली के लिए हाईकोर्ट में मामला चल रहा था। पिता की मौत से पूरा परिवार में सदमे में आ गया है। वह दो भाई और दो बहन हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाइक की टक्कर से बर्खास्त सिपाही की मौत
साइकिल से शहर जाते समय सरायमीरा-कन्नौज मार्ग पर बाइक सवार ने मारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें