फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख का आलू लदा ट्रक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। शहर के एक आढ़ती ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि आर्डर पर ट्रांसपोर्ट के ट्रक से अपना माल छत्तीसगढ़ भेजा था। अभी तक माल वहां नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन



मोहल्ला जेरकिला निवासी अनेग सिंह पुत्र प्रताप सिंह ने फर्रुखाबाद की रायपुर गुवाहाटी रोडवेज एजेंसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उसकी नवीन मंडी में मेसर्स सिद्ध बाबा ट्रेडिंग कंपनी के नाम से आढ़त है। 17 अप्रैल को 587 बोरी आलू (वजन 311 क्विंटल) फर्रुखाबाद की रायपुर गुवाहाटी रोडवेज एजेंसी की गाड़ी पर लोड कर छत्तीसगढ़ के दिल्ली राजहरा के मेन रोड स्थित मेसर्स मधुर आलू भंडार के आर्डर पर रवाना किया। अभी तक गाड़ी वहां नहीं पहुंची। ट्रांसपोर्ट मालिक से बात की, तो उन्होंने संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। गाड़ी में लदे माल की कीमत 2 लाख 27 हजार रुपये है। आशंका है कि ट्रांसपोर्ट मालिक ने माल गायब कर दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें