कन्नौज। दुष्कर्म पीड़िता का पुलिस ने मंगलवार को जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराया। इस दौरान पीड़िता ने आरोपी पालिकाध्यक्ष, उसके दोस्तों और परिवार के लोगों की गिरफ्तारी की मंाग की है।
शहर की युवती पालिकाध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री के खिलाफ शादी का झांसा देकर बंधक बनाकर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने शैलेंद्र के दोस्त मोहन, आशू अवस्थी, आलोक दुबे पर दुष्कर्म करने में सहयोग का आरोप लगाया। वहीं पीड़िता ने बताया कि शैलेंद्र अग्निहोत्री ने उसके साथ शादी भी की है। शादी के बाद उसे पत्नी का दर्जा नहीं दिया और दहेज में 20 लाख रुपये न देने पर मां मीना अग्निहोत्री, चाची मोनी, चाचा संजय और अतुल अग्निहोत्री, भाई विक्रांत अग्निहोत्री मारपीट कर उसे घर निकाल दिया।
मुकदमा दर्ज होने के चौथे दिन बुधवार को उसने आरोपी शैलेंद्र अग्निहोत्री समेत उसके करीबियों व परिवार के लोगों की गिरफ्तारी की एसपी से मांग की। मंगलवार को जिला अस्पताल में एक्सरे और मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस ने बुधवार को पीड़िता उसका अल्ट्रासाउंड कराया। एएसपी केशव चंद्र गोस्वामी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
पीड़िता ने की पालिकाध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग
क्रासर
पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया पीड़िता का अल्ट्रासाउंड
अमर उजाला ब्यूरो