फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक की धारदार हथियार से हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तालग्राम। जानवरों के लिए चारा लेने गए युवक का शव दूसरे दिन सरसों के खेत में दबा मिला। युवक की हत्या धारदार हथियार से की गई है। मृतक के गड्ढे से बाहर निकले पैरों को कुत्ते नोच रहे थे। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे मृतक के भाई ने पुलिस ने सूचना दी। फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने छानबीन शुरू की।

तालग्राम क्षेत्र के गांव हिम्मत नगला निवासी रमेश यादव (40) पुत्र राम सिंह यादव मंगलवार सुबह जानवरों के लिए खेत से चारा लेने गया था। इसके बाद वह लापता हो गया। परिजनों की तलाश में उसका पता नहीं लगा। बुधवार शाम को ग्रामीणों ने गांव के राजकुमार के सरसों के खेत में कुत्तों की चहल कदमी और बदबू आने की जानकारी मृतक के छोटे भाई दिनेश को दी। शाम करीब छह बजे दिनेश सरसों के खेत में पहुंचा। यहां गड्ढे में दबे शव के पैरों को कुत्ते नोच रहे थे। जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


थाना प्रभारी राजा दिनेश सिंह ने खुदाई कर शव को बाहर निकलवाया। शव निकलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। शव पर धारदार हथियार से वार के कई निशान मिले हैं। फोरेंसिक टीम के साथ एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह पहुंचे। उन्होंने पूछताछ की। एसपी ने बताया कि छानबीन की जा रही है। हत्या को अंजाम देने वाले को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

अविवाहित होने के कारण मृतक मां के साथ छोटे भाई के परिवार के साथ रहता था। वह छोटे भाई के साथ खेतीबाड़ी में सहयोग करता था। हिम्मत नगला में रहने वाले राम सिंह यादव के चार बेटे हैं। सबसे बड़ा बेटा नरेश होमगार्ड है। इसके बाद रमेश, सरवेंद्र और दिनेश हैं। चार भाइयों के बीच में सिर्फ एक एकड़ भूमि है। बड़ा भाई नरेश अलग रहता है। रमेश और सरवेंद्र की शादी नहीं हुई है। सबसे छोटे भाई दिनेश की शादी के बाद से सरवेंद्र और रमेश मां के साथ दिनेश के परिवार के रहते थे। रमेश की हत्या के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। छोटे भाई दिनेश ने हत्यारोपियों को पकड़ने की मांग की है। थाना प्रभारी राजा दिनेश सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


लापता युवक की धारदार हथियार से हत्या
सरसों के खेत में दफन किया शव, मृतक के गड्ढे से बाहर निकले पैरों को नोच रहे थे कुत्ते
फोटो-18- घटनास्थल पर पूछताछ करते थानाध्यक्ष राजा दिनेश सिंह।
फोटो-19- मृतक के रोते-बिलखते परिजन।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें