फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। शहर के मोहल्ला कृष्णानगर में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दिए बिना परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
विज्ञापन



मोहल्ला कृष्णानगर निवासी अमर सिंह की बेटी रुचि (25) की सोमवार की सुबह करीब साढ़े 9 बजे संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मोहल्लेवासियों के मुताबिक, रुचि ने किसी बात से क्षुब्ध होकर फांसी लगा ली थी। यह नजारा देख घर में चीखपुकार मच गई। आनन-फानन में उसे फंदे से नीचे उतार परिजन सौ शैय्या अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्साधिकारी डॉ. अजय ने बताया कि अस्पताल में लाने से पहले रुचि की मौत हो चुकी थी। उसके गले में फंदे के निशान थे। परिजन उसके शव को वापस घर ले गए। इस घटना के संबंध में परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें