फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मी बताकर युवक के खाते से 29 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तालग्राम। साइबर ठग ने मोबाइल पर क्रेडिट कार्ड नंबर आदि पूछकर युवक के खाते से दो बार में करीब 19 हजार रुपये की खरीदारी कर ली। मोबाइल पर मैसेज आने पर उसे ठगी हा एहसास हुआ। पीड़ित ने बैंक में शिकायत की है।

तालग्राम के मोहल्ला कायस्थान निवासी उमाशंकर उर्फ जीतू पुत्र रामाधार प्रजापति ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक की तालग्राम शाखा से सितंबर में क्रेडिट कार्ड बनवाया था। 29 नवबंर को शाम उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक के वेरिफाई सेंटर का बताते हुए क्रेडिट कार्ड नंबर, आधार नंबर और बैंक की जानकारी कर ली। कुछ देर बाद मोबाइल पर 9999 रुपये और 9000 की खरीदारी करने के मैसेज आए पहली खरीदारी का भुगतान एयरटेल मनी और दूसरी का पेटीएम से किया गया था।
विज्ञापन


उमाशंकर ने इसकी शिकायत बैंक में जाकर की। शाखा प्रबंधक अतुल पोरवाल का कहना कि बैंक से फोन कर ग्राहकों से किसी तरह की जानकारी नहीं जाती है। साइबर ठग फोन कर बैंक व एटीम कार्ड नंबर, आधार नंबर आदि पूछकर खातों से रकम उड़ा देते हैं। ऐसा कोई भी फोन आने पर ग्राहक बैंक खाते, आधार या अन्य किसी कागजात की जानकारी न दें। अगर कोई दिक्कत हो तो अपनी बैंक शाखा जाकर संपर्क करें।
विज्ञापन


उधर, गुरसहायगंज में जेठ के घर आई महिला का नगदी और आभूषण भरा झोला चोरों ने पार कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम ईशापुर निवासी मोहम्मद आशिक की पत्नी जुबीना बेगम गुरसहायगंज के मोहल्ला गांधी नगर निवासी जेठ के यहां आई थी। उसने अपना झोला बरामदे में टांग दिया। झोले में 10 हजार रुपये और करीब 70 हजार के आभूषण थे। खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए। बुधवार सुबह जब जुबीना बेगम उठी तो झोला गायब मिला। तलाश करने पर पड़ोसी की छत पर खाली झोला खाली पड़ा मिला। महिला की तहरीर पर दरोगा शोएब खान ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की है।


साइबर ठग ने खाते से की 19 हजार की खरीदारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें