फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी से टकराई बाइक, भाई-बहन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
छिबरामऊ/तालग्राम। छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में अकबरपुर गांव के पास बाइक मवेशी से टकराकर पलट गई। इससे भाई और बहन जख्मी हो गए। बहन को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एक्सप्रेसवे पर ट्रक पलटने से राजस्थान निवासी चालक और क्लीनर घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के मछा गांव निवासी आदेश पुत्र जगदीश यादव रविवार को बाइक पर बहन उर्मिला पत्नी राजेश और भांजे को छोड़ने भुलभुलिया गांव जा रहे थे। जीटी रोड पर अकबरपुर गांव के पास बाइक के सामने मवेशी आ गया। बाइक मवेशी से टकराकर पलट गई। हादसे में भाई, बहन घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने दोनों को सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया, जहां से उर्मिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

दूसरा हादसा तालग्राम क्षेत्र में मुसाफिरपुर के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ। सुबह करीब चार बजे चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर से टकराकर नीचे जा गिरा। इससे चालक नंदकिशोर (40) पुत्र शिवप्रकाश निवासी केकड़ी सडवार रामगढ़ जिला अजमेर, राजस्थान और उसी गांव का क्लीनर राजू (35) पुत्र उपमाजी घायल हो गए।

एनसीसी टीम के राजेंद्र सिंह, पूरनलाल, नीलेश, अजय सिंह, उमेश और यूपी 100 पुलिस ने दोनों को ट्रक से निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया। चालक ट्रक में लकड़ी की फंटी लादकर गुजरात से लखनऊ जा रहा था।
विज्ञापन


विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के सिंहपुर टड़ा गांव निवासी सरस्वती (80) पत्नी सुगर सिंह रविवार को पुत्र मलिखान के साथ बाइक से दवा लेने गई थी। वापस आते समय गांव के पास सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में सरस्वती की मौत गई, जबकि उनका पुत्र घायल हो गया। घायल को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सपा नेता रामनरायन बघेल कार में तिर्वा से कन्नौज जा रहे थे। डीएन कालेज के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने कार जोरदार टक्कर मार दी। इससे बघेल घायल हो गए। उन्हें निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। फगुहा भट्टा के समीप हुई सड़क दुर्घटना में उमरायपुर्वा गांव निवासी अवधेश पुत्र विश्वनाथ, इंद्रानगर निवासी सनी पुत्र भूरे, फगुहा भट्टा निवासी रावेंद्र पुत्र राकेश और एक्सप्रेसवे पर हुई सड़क दुर्घटना में गोरखपुर के थाना तिवारीपुर के गांव दरियाचल निवासी नुजहल पत्नी आफताब आलम घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।



मवेशी से टकराई बाइक, भाई-बहन घायल
क्रासर
बहन की हालत गंभीर, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
एक्सप्रेसवे पर ट्रक पलटने से चालक और क्लीनर घायल
फोटो 21 सीएचबीपी52 घायल आदेश का उपचार करते स्वास्थ्यकर्मी।
फोटो 21 सीएचबीपी53 अस्पताल में बेहोश पड़ी घायल उर्मिला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें