फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवम के बाद युवती ने भी लगाई थी फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। तिर्वा कोतवाली के कनौली गांव में फांसी लगाकर युवक की आत्महत्या के बाद चचेरी बहन की मौत के मामले में दूसरे दिन नया मोड़ आ गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की मौत का कारण फांसी लगाकर आत्महत्या बताया गया है। परिजन युवती की मौत को हार्ट अटैक से होना बता रहे थे। वहीं गांव में दोनों के बीच प्रेम-संबंधों की चर्चाओं के बाद पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की है।
विज्ञापन



तिर्वा कोतवाली के कनौली गांव निवासी सियाराम के 18 वर्षीय पुत्र शिवम ने मंगलवार दोपहर कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी थी। इसके थोड़ी देर बाद चचेरी बहन अर्चना पुत्री रामपाल बाथम की मौत हो गई थी। पुलिस के पहुंचने पर परिजनों ने शिवम की मौत को आत्महत्या और अर्चना की मौत को हार्ट अटैक से होने की बात कहकर पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस अधिकारियों के जोर-दबाव पर दोनों का पोस्टमार्टम कराया गया। बुधवार को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट देखकर पुलिस अफसरों के होश उड़ गए। दरअसल पोस्टमार्टम में दोनों की मौत फांसी से होना सामने आई है।


ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर परिजन अर्चना की मौत के कारण को क्यों छिपा रहे थे। क्या कारण रहा कि चचेरे भाई और बहन ने एक साथ आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों के मुताबिक शिवम इंटर में पढ़ता था। मंगलवार को उसका पेपर भी था। पेपर देने जाने से पहले उसने आत्महत्या कर ली। वहीं अर्चना बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। ग्रामीण दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की चर्चाएं कर रहे हैं। उप निरीक्षक विजय बहादुर ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। दोनों परिवारों के लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्रेम प्रसंग की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन



शिवम के बाद युवती ने लगाई थी फांसी
पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा, इंटरमीडिएट का पेपर देने जाने से पहले युवक ने घर में फांसी लगाकर दी थी जान, फंदे पर शव लटकता देखकर घर जाकर चचेरी बहन ने भी कर ली थी खुदकुशी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें