फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में फायरिंग, पथराव, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
समधन। कस्बे में सोमवार को बच्चे के विवाद में बड़े आमने सामने आ गए। गाली गलौच के बाद दोनों ओर से करीब एक घंटे तक पथराव और फायरिंग हुई। इसमें चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस भी उपद्रवियों तक पहुंचने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। फोर्स के साथ कोतवाल पहुंचे तक जाकर उपद्रवी शांत हुए। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। फिलहाल किसी ने तहरीर नहीं दी है।

समधन के मोहल्ला अशफाकउल्ला खां पौखरियापुर निवासी इब्राहिम पुत्र करामत और सलीम के बीच करीब 10 साल से जमीन पर कब्जे की रंजिश चल रही है। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे दोनों के बच्चों में विवाद हो गया। इस पर बड़े भी सामने आ गए। गाली-गलौज, मारपीट के बाद पथराव और फायरिंग होने लगी। इससे मोहल्ले में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोग घरों में छिप गए। सूचना पर यूपी 100 पहुंच पहुंचे लेकिन पथराव व फायरिंग के चलते उपद्रवियों तक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। आधा घंटे बाद भारी पुलिस बल के साथ कोतवाल नागेंद्र पाठक पहुंचे तब जाकर उपद्रवी शांत हुए। पथराव में इब्राहिम, साबान और दूसरे के सलीम व शानू घायल हो गए। पुलिस ने शानू को हिरासत में ले लिया है। कोतवाल ने बताया कि किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।



समधन में दो पक्षों में पथराव, फायरिंग
दोनों पक्षों से चार लोग घायल, एक हिरासत में
क्रासर
उपद्रवियों तक पहुंचने की हिम्मत नहीं जुटा पाई यूपी 100 पुलिस
फोर्स के साथ कोतवाल पहुंचे तक काबू में आए हालात
फोटो 20- सलीम के आंगन में पड़े पत्थर।
फोटो 21- पथराव के बाद गली में पसरा सन्नाटा।
फोटो 22- पथराव में घायल हुआ इब्राहिम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें