फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित भूमि पर दीवार निर्माण को दो पक्षों में पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
विवादित भूमि पर निर्माण होेने से दो पक्षों में पथराव
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव सिला चौराहे पर विवादित भूमि पर निर्माण को लेकर दो पक्षों में पथराव हो गया। वहां पहुंची यूपी 100 पुलिस ने खुद के घिरे होने की सूचना वायरलेस पर दे दी। इस पर कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। वहां से पुलिस प्रधान सहित छह लोगों को पकड़कर थाने ले आई।
ग्राम पंचायत गगनी के प्रधान विनोद कुमार गांव सिला चौराहे पर एक दीवार का सोमवार को निर्माण करा रहे थे। दोपहर को गांव के अर्जुन व रामपाल ने इसका विरोध किया। कहा कि इस जमीन का विवाद अदालत में चल रहा है। इससे वहां निर्माण नहीं हो सकता है। इस पर दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। रामपाल ने मामले की सूचना यूपी 100 को दे दी। इस पर यूपी 100 की एक गाड़ी मौके पर पहुंच गई। तभी वहां दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। यह देख यूपी 100 के दरोगा ने वायरलेस पर खुद के घिर जाने की सूचना दे दी।
विज्ञापन

इस पर पुलिस अधीक्षक ने कई थानों का फोर्स मौके पर भेज दिया। इससे पहले वहां खुदागंज चौकी इंचार्ज राजेश कुमार पहुंच गए। उन्होंने अधिकारियों को जानकारी दी कि स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस कर्मी नहीं घिरे हैं। दोनों पक्षों में पथराव हुआ था। पर तब तक कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन

पुलिस ने प्रधान विनोद कुमार, उनके भाई कश्मीर सिंह, बेटे शिवम, भतीजे जितेंद्र और दूसरे पक्ष से अर्जुन व रामपाल को हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें लेकर थाने चली आई। इसके बाद फिर किसी ने पथराव होने की पुलिस को सूचना दे दी। इस पर सीओ सुरेंद्र तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और वहां फ्लैग मार्च किया। उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने को कहा। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें