अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। पत्नी के मायके से न आने से आहत युवक ने ट्रेन से कटकर जान देने की कोशिश की, मां ने ऐन वक्त उसे पकड़कर शोर मचाया। इस पर आसपास मौजूद लोगों ने बचा लिया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सरैयां निवासी अजय कुमार पुत्र जानकी प्रसाद की शादी मामा की लड़की से हुई है। ससुराल हरदोई के सांडी के पास है। पत्नी कुछ दिन पहले मायके चली गई थी। भैयादूज पर अजय और उसकी मां भी वहां गए थे। अजय ने पत्नी से घर चलने को कहा लेकिन वह आने को तैयार नहीं हुई।
अजय मां के साथ घर बस से घर लौट रहा था। सरायमीरा में दोनों बस से उतरे। अजय विकास भवन के सामने रेलवे ट्रैक के किनारे खड़ा होकर रोने लगा। दोेपहर 12 बजे टाटा छपरा ट्रेन निकली, अजय ने उसके आगे कूद कर जान देने की कोशिश की। पास मौजूद मां कौशल्या उसके पैर पकड़ लिए और चिल्लाई। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद मां बेटे घर लौट गए।
पत्नी मायके से नहीं आई तो की जान देने की कोशिश
10 केएनजेपी-13 सरायमीरा में टाटा छपरा ट्रेन से कटने का प्रयास कर रहे युवक का पैर पकडे़ मां।