मानीमऊ। क्षेत्र के सैय्यदपुर सकरी गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बना लिया। दरवाजे में लगा ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे चोरों ने नकदी और लाखों का सामान पार कर दिया।
सदर कोतवाली के सैय्यदपुर सकरी गांव निवासी किसान सुनील कुमार पत्नी और बच्चों के साथ मां वैष्णो देवी दर्शन करने गए हैं। पास ही बने एक मकान में उनके पिता कुशल चंद्र रहते हैं। रविवार रात चोरों ने सुनील कुमार के दरवाजे पर लगा ताला तोड़ दिया। इसके बाद कमरे में रखी अलमारी तोड़कर करीब तीन लाख के जेवर सोने की चेन, दो जोड़ी पायल, कुंडल, मंगलसूत्र और झाले समेत 30 हजार की नकदी पार कर दी।
सुबह जब कुशल चंद्र ने दरवाजा का ताला टूटा देखकर अंदर पहुंचे, तो सारा सामान बिखरा मिला। चोरी की सूचना पर एसआई अमित पोरवाल ने पहुंच कर छानबीन की। कोतवाली प्रभारी आलोक कुुमार दुबे ने बताया कि जल्द चोरों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)