फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना दुकान का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
टूटे ताले दिखाता दुकानदार। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
नजरापुर। कन्नौज-तिर्वा मार्ग पर नजरापुर में पुलिस पिकेट से सौ मीटर की दूरी पर स्थित किराना की दुकान और गोदाम के ताले तोड़कर चोरों ने नकदी समेत लाखों का सामान पार कर दिया। पिकेट पर पुलिस खड़ी रही के बाद भी चोर आराम से दुकान का सामान लोडर में लादकर ले गए।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के महचंदापुर निवासी मनीष कुमार उर्फ बबलू तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर नजरापुर रिफाइनरी फैक्टरी के सामने किराने की दुकान किए हैं। शनिवार शाम वे दुकान बंद कर घर चले गए। रात के समय चोरों ने दुकान के सामने पॉलीथिन बांध दी ताकि कोई देख न सके। इसके बाद शटर के ताले तोड़कर दुकान और गोदाम के अंदर घुस गए।
चोरों ने दुकान में रखे 50 हजार रुपये, गैस सिलिंडर, कांटा, इनवर्टर बैटरा, चीनी की बोरी, रिफाइंड, केसर, पान मसाला, सिगरेट, घी, तेल, साबुन सहित लाखों रुपये की कीमत का सामान लोडर पर लाद कर फरार हो गए।
विज्ञापन

रविवार सुबह मनीष दुकान खोलने पहुंचे तो बिखरे सामान को देखकर उसके होश उड़ गए। दुकान से नकदी समेत साढे़ तीन लाख रुपये की चोरी हो गई। पास ही पिकेट पर पुलिस ड्यूटी पर पूरी रात मौजूद रही। इसके बावजूद चोरों ने घंटों वारदात को अंजाम दिया। सामान लेकर निकल गए, पुलिस को भनक तक नहीं लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है। कोतवली प्रभारी नरेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें