क्षतिग्रस्त कार को ले जाती क्रेन। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
तालग्राम (कन्नौज)। बाराबंकी से अजमेर शरीफ जा रही कार का टायर फटने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में पांच अकीदतमंद घायल हो गए। गश्ती दल ने घायलों का उपचार कराया।
बाराबंकी थाना जहांगीराबाद गांव दरहरा निवासी चालक मोहम्मद जाकिर (25) होंडा सिटी कार से अजमेर शरीफ जा रहे थे। मोहम्मद सलमान (27), मोहम्मद अली (26), मोहम्मद असलम (30) और कोतवाली बाराबंकी गांव पीर बरामद निवासी असद (28) साथ थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के थाना तालग्राम के मुंडाला गांव पास पहुंचते ही सुबह चार बजे के करीब कार का अगला टायर फटने से बेकाबू होकर पलट गई। चालक सीट बेल्ट लगाए था। हादसे में पांचों लोगों को चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंचे सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया और एनसीसी नागर्जुना कंस्ट्रक्शन कंपनी गश्ती और सहकार ग्लोबल की टीम मौके पर पहुंची। घायलों का मौके पर उपचार के बाद दूसरी कार से भेज दिया गया है। क्षतिग्रस्त कार कार को टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया है।