सकरावा। सौरिख रोड स्थित पोल्ट्री फार्म पर मजदूर का शव फंदे पर लटका मिला। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सकरावा के मोहल्ला सैयदबाड़ा निवासी नादिर अली का कस्बे से बाहर सौरिख रोड पर पेट्रोल पंप के पास पोल्ट्री फार्म चल रहा है। फार्म पर मोहल्ले का ही वकील (35) कई वर्षों से मजदूरी कर रहा था।
गुरुवार की सुबह वकील का शव फंदे पर लटका मिला। जानकारी होने से कस्बे में हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ पोल्ट्री फार्म पर एकत्रित हो गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मदनगोपाल गुप्ता एवं चौकी इंचार्ज संजीव कटारा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक की पत्नी शबाना एवं उसके बच्चे बेहाल दिखे। तीन बेटे एवं एक बेटी हैं।