फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में बेटी के प्रेमी के हाथ-पैर तोड़वा दो

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। फिल्मों में अक्सर परिजनों से रुपये लेकर पुलिस द्वारा लड़की के प्रेमी की पिटाई करने का सीन देखा होगा। ऐसा ही एक मामला हकीकत में सामने आया है। एक महिला ने बेटी के प्रेमी के थाने में हाथ-पैर तुड़वाने के लिए दरोगा के करीबी को 30 हजार रुपये दे दिए। प्रेमी की पिटाई और बेटी की सुपुर्दगी नहीं मिलने पर महिला ने बुधवार को थाने में हंगामा किया और दरोगा के करीबी से रुपये वापस मांगे।
विज्ञापन

इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक का पड़ोस में रहने वाली युवती से प्रेम-प्रसंग चलता था। । 17 फरवरी को युवक और युवती घर से चले गए थे। युवती की मां ने इंदरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
सोमवार को पुलिस युवक और युवती थाने में ले आई। इधर, टिलिया गांव में रहने वाले युवक ने पीड़िता की मां से कहा कि वह दारोगा का करीबी है। थाने में कुछ भी करा सकता है। इस पर युवती की मां ने कहा कि वह बेटी को घर अपने साथ ले जाएगी और बेटी के प्रेमी के थाने में हाथ-पैर तुड़वाना चाहती है। इस पर युवक ने महिला से इस काम के लिए 30 हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन

बुधवार शाम जब महिला बेटी को लेने थाने गई तो देखा हवालात में प्रेमी आराम फरमा रहा है। इस पर महिला का पारा चढ़ गया और वह रुपये देने की बात कहते हुए थाने के बाहर हंगामा करने लगी। वहीं रुपये लेने वाले युवक का कहना है कि उसने 21 हजार रुपये दरोगा को दे दिए हैं, जबकि नौ हजार उसके पास है। इस संदर्भ में सीओ दीपक दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें