फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेस्ट हाउस से जेवर भरा झोला चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के तिर्वा क्रासिंग के पास स्थित निजी गेस्ट हाउस में शादी समारोह में शामिल होने आई महिला का जेवरों से भरा झोला चोरी हो गया। झोले में करीब चार लाख के जेवर व 10 हजार रुपये थे। पीड़ित महिला ने सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

हरदोई जिले के सांडी थाना के मंसूरपुर गांव निवासी आशीष कुमार मिश्रा की मौसेरी बहन की नौ फरवरी को शादी थी। शहर के तिर्वा क्रासिंग स्थित निजी गेस्ट हाउस में शादी समारोह चल रहा था। इसमें आशीष पत्नी उमा मिश्रा के साथ शामिल होने आए थे। एक कमरे में उन्होंने झोला रख दिया था। किसी ने मौका पाकर झोला पार कर दिया। उमा मिश्रा ने सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि झोले में करीब चार लाख के जेवर और 10 हजार की नकदी थी। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें