फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर बालक की मौत

विज्ञापन
crime news - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। तालग्राम क्षेत्र के होटल में लगे हीटर से उतरे करंट की चपेट में आकर बेगार कर रहे बालक की मौत हो गई। दुकानदार ने सहयोगियों के साथ मिलकर बालक घर पर शव रखा और भाग गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ताहपुर गांव निवासी लोकेश (11) के पिता की कई साल पहले मौत हो गई थी। खेती नहीं होने से मां नेमश्री मजदूरी कर चार बच्चों की परिवरिश करती है। बच्चे अधिकतर दुकानों पर खाने के लालच में बेगार करते रहते हैं। लोकेश भी गांव के मोहम्मद रबीम की समोसा-पकौड़ी की दुकान पर खाने के चक्कर में बेगार करता रहता था। मंगलवार रात करीब नौ बजे बिजली हीटर पर ताप रहा था, तभी करंट की चपेट में आकर झुलस गया। दुकानदार आसपास के लोगों के सहयोग से गांव के निजी चिकित्सक के यहां लेकर गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दुकानदार बालक लोकेश का शव उसके घर छोड़कर भाग गया। मृतक के बडे़ भाई धीरू की सूचना पर उप निरीक्षक संजीव कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की गई है।
धीरु ने बताया कि उसका भाई लोकेश खाने के चक्कर में रहीम के होटल की दुकान में काम करता था। दुकान पर बिना कनेक्शन के बिजली चोरी से बड़ा हीटर भी चलाया जा रहा है। इस पर देर शाम तापते समय बैठे लोगों के धक्का देने से उसका भाई करंट की चपेट आया और मौत हो गई।
विज्ञापन

बालक की करंट से मौत के बाद बिजली विभाग के छापे की भनक लगते ही ताहपुर बाजार में कटिया डाल बिजली चोरी कर रहे दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। बिजली चोरी कर रहे दुकानदारों ने केबल उतार ली। एसडीओ अनुभव श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें