फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत, एक घायल

Wed, 23 Feb 2022 09:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
कन्नौज में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज जिले में हसेरन-नादेमउ मार्ग के एचपी गैस एजेंसी के आगे तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक सवार घायल हो गए। इस बीच लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेज दिया, जहां एक युवक की मौत हो गयी।
विज्ञापन


एक बाइक सवार पिंटू पुत्र अजय पाल निवासी ग्राम बनपुरवा हसेरन से सब्जी लेकर घर जा रहा था। दूसरी बाइक पर सवार ध्रुव पुत्र नवरत्न सिंह निवासी ग्राम बरौली नादेमऊ की ओर से घर आ रहा था। तेज रफ्तार होने से दोनों बाइक अनियंत्रित हो गयी और आमने-सामने टक्कर हो गई।

इस दौरान ग्रामीणों ने गंभीर हालत में दोनों घायलों को उपचार के लिए तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने ध्रुव सिंह को मृत घोषित कर दिया। देर शाम हुए हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें