फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के पिता पर हमले के आरोपी अभी तक नहीं पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। चुनावी रंजिश में प्रधान के पिता को गोली मारकर घायल करने वाले आरोपी घरों में ताला लगाकर फरार हैं। पुलिस उनका सुराग नहीं लगा पा रही है। गांव में रहने वाले एक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सरोतोप के प्रधान नूर आलम की पूर्व प्रधान नूरजहां के परिवार से रंजिश चल रही है। 25 नवंबर की सुबह नूर आलम के पिता नफीस अली (51) गांव की मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे थे। परिवार का आरोप है कि इसी दौरान मुकीम अली, कलीम अली, वकील अली, बबलू और अफसर ने गोली मार दी। नफीस अली की आंख में गोली लगी थी। पुलिस ने हमलावरों पर रिपोर्ट दर्ज की थी।
वारदात के बाद से सभी आरोपी घरों में ताला लगाकर फरार हैं। प्रधान नूर आलम का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। इसी वजह से अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। गांव में रहने वाले एक युवक को शुक्रवार रात पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। उधर, सदर कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें