कन्नौज। खेत में मवेशी घुसने का विरोध करने पर ग्रामीणों ने दंपती को पीटकर घायल कर दिया। तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
सदर कोतवाली के गांव मतौली निवासी दिव्यांग प्रेमचंद्र ने बानपुरा नारायणपुर निवासी पुष्पेंद्र, देवेंद्र और श्रीकृष्ण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि 13 सितंबर को वह पत्नी के साथ खेत पर काम करने गया था।
इस दौरान पुष्पेंद्र के मवेशी खेत में घुस गए। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे और पत्नी को पीटकर घायल कर दिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।