फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत, भाई को हत्या का शक

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। इंदरगढ़ के लाख गांव में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। भाई ने अंतिम संस्कार के समय हत्या का शक जताते हुए पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार और पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

लाख गांव के अखिलेश कुमार के बेटे अजीत की शादी तीन साल पहले थाना इलाके के अचनकापुर गांव निवासी राधा देवी(27) से हुई थी। दो साल का बेटा है। मंगलवार सुबह कानपुर में राधा की मौत हो गई। परिजन शव घर ले आए। परिजनों ने अंतिम संस्कार गांव के बाहर खेत में करना शुरू कर दिया। इसी दौरान राधा के भाई ने हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दे दी।
हत्या की खबर पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस और तहसीलदार ने शव के अवशेषों को कब्जे में लिया है। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि विवाहिता करीब दो माह से बीमार थी। रक्तस्राव हो रहा था। एक माह से वह मायके में रह रही थी।
विज्ञापन

रविवार को पति कानपुर ले गया था। तहसीलदार अनिल कुमार सरोज ने बताया कि वह मौके पर पहुंचे तो शव जल चुका था। अवशेष रह गए थे। इससे पंचनामा नहीं भर पाया। सीओ दीपक दुबे ने बताया कि तहरीर के मुताबिक जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें