फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दबोचा बीस हजार का इनामी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। सिकंदरपुर में मौरंग व्यापारी के घर डकैती और बेटे को गोली मारने के आरोपी बीस हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस के अलावा लूटे गए 6770 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को खुलासा करते हुए कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रात डेढ़ बजे के करीब ताजपुर रोड पर काली नदी के पास से बीस हजार के इनामी कमलेश (निवासी ऊंचा टीला, थाना सांडी, जिला हरदोई) व उसके साथी फन्नू उर्फ रफीक (निवासी नौसाहार, थाना सांडी) को रोकने का प्रयास किया।
इस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने कमलेश को दबोच लिया। फन्नू अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। आरोपी के पास से पुलिस को तमंचा, कारतूस व लूटे गए 6770 रुपये बरामद हुए। उन्होंने बताया कि कमलेश ने 29-30 जुलाई की रात को सिकंदरपुर में मौंरग व्यापारी अखिलेश मिश्रा के घर डकैती डाली थी। कमलेश के खिलाफ फर्रुखाबाद, कन्नौज व हरदोई जिले में एक दर्जन मुकदमे संगीन धाराओं में दर्ज हैं। हरदोई जिले के सांडी थाने का वह हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस मुठभेड़ का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें