फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को घर से निकाला, छह पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

फरिकापुर निवासी गुलशन ने बताया कि उसकी शादी 20 माह पहले सारोतोप निवासी इंतजार के साथ हुई थी। पति, ससुर खुशनूर खां, ननद रोशनी, फरजाना, सास बेबी और सईमा दहेज की मांग को लेकर उसे अक्सर प्रताड़ित करती हैं।
आरोप लगाया कि उन लोगों ने धोखाधड़ी कर उसकी शादी इंतजार के साथ कराई। इंतजार की पहले शादी हो चुकी है। महिला का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद वह मायके में रह रही थी। नौ अगस्त को मायके में आकर भी मारपीट की। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर पति समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें