फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता से मारपीट, पति समेत छह पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दहेज की मांग करते हुए विवाहिता से मारपीट कर दी गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों से गाली गलौज की गई। घायल विवाहिता को जिला अस्पताल के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली इलाके के गांव सुल्तानपुर निवासी अशफाक ने बेटी का निकाह 2017 में थाना सौरिख के खड़िनी निवासी आमिर से किया था। निकाह के बाद से कम दहेज मिलने की बात कहते हुए पति और अन्य परिजन परेशान करने लगे। आरोप है कि मानसिक व शारीरिक प्रताड़ित किया गया।
दहेज में एक लाख रुपये नगद व बाइक की मांग की गई। बेटी ने दहेज देने में असमर्थता जताई तो मारपीट की जाने लगी। आठ मई को बेटी को पति व अन्य परिजनों ने पीट दिया। इससे गंभीर चोटें लगीं। बताया कि फोन से सूचना मिलने पर हम लोग खड़िनी पहुंचे। यहां गाली गलौज करते हुए अतिरिक्त दहेज की मांग की गई।
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पति आमिर, ससुर इरशाद, सास मुमताज, देवर जायद उर्फ लल्ला, आमिर के बहनोई असलम व ननद शिफा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें