फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चार गांजा तस्कर पकड़े

विज्ञापन
इंदरगढ़ थाने में गाजा के साथ पकड़े गए आरोपी व मौजूद पुलिस। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
इंदरगढ़ (कन्नौज)। बंगाल से लोडर में भरकर गांजे की खेप ला रहे चार तस्करों को पुलिस ने दबोच लिया। बरामद हुए 20 किलो गांजे की कीमत करीब दो लाख रुपये है। पूछताछ के बाद चारों तस्करों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात इंदरगढ़ थाना प्रभारी विमलेश कुमार ने बहोसी मार्ग पर घेराबंदी कर लोडर पकड़ लिया। पुलिस को देखकर लोडर छोड़कर सवार लोग भागने लगे। जिन्हें सिपाहियों ने दौड़कर पकड़ लिया। लोडर की तलाशी लेने पर 20 किलो गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए तस्करों की पहचान बहोसी गांव निवासी दिग्विजय पुत्र विशंभर, पीयूष चौहान पुत्र दिग्विजय, औरैया जनपद के उमापुर निवासी ऊदल सिंह पुत्र रघुवीर, थाना विधूना गांव रठगांव निवासी शंहशाह आलम पुत्र एहसान की गई।
पूछताछ के दौरान चारों ने बताया कि वह लोग बंगाल से गांजा लाकर जिले में फुटकर दामों में बिक्री करते है। जिले में पकड़े गए गांजे की कीमत करीब दो लाख रुपये है। थानाध्यक्ष विमलेश कुमार ने बताया कि गांजा तस्कर गैंग का सरगना दिग्विजय सिंह कई सालों से गांजा की तस्करी करता है। पुलिस कई दिनों से उसकी तलाश में थी। जिसे गैंग के साथ पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन

गांजा तस्करी करने वाले गैंग का प्रदेश में बड़ा नेटवर्क है। छानबीन के दौरान प्रकाश में आया है कि औरैया और बांदा जिले के अलावा सौरिख में तस्करी का धंधा होता था। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही गैंग के अन्य लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें