कन्नौज। शिक्षक दिवस पर जिले में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सपाइयों ने भी कई जगह कार्यक्रम कर शिक्षकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया। इस दौरान नेताओं ने शिक्षकों की महिमा का बखान करते हुए शिक्षक दिवस के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
सपा नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने पीएसएम डिग्री कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य और गुरु रावेंद्र बाबू चतुर्वेदी को शुभकामनाएं देकर आशीर्वाद लिया। कहा कि गुरु रावेंद्र बाबू के बताए रास्ते पर चलकर आज जिले के कई लोग सरकारी सेवा और राजनीति में हैं।
सपा नेता राजेश पाल ने रामऔतार यादव, सत्यपाल पाल, ब्रजेश पाल, राजीव यादव, राजीव सिह, उपेंद्र यादव, लालता प्रसाद यादव, रश्मी, रंजना सिह, अंजना कटियार, स्नेह लता, दीप्ति दुबे, रमन कटियार, अनु कटियार, सशी बाथम, सरधा चौहान और सरिता गौतम समेत 50 अध्यापक और अध्यापिकाओं को अंगवस्त्र, पेन, डायरी भेंट करने के साथ माला पहनाकर सम्मानित किया। नाजिम खान, मोहम्द आलम, कश्मीर पाल, संदीप यादव, यस शर्मा, अनिकेत कटियार, लालू पाल मौजूद रहे।
हुमैरा इंटर कॉलेज में सपा नेता नाजिम खान ने शिक्षकों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया।
शहर के कन्हैया लाल सरस्वती विद्या मन्दिर में प्रधानाचार्य रामकृष्ण बाजपेई कार्यक्रम कराया। इसमें नवीन चंद्र टंडन ने डा. राधाकृष्णन से जुड़े प्रसंग बताए। कानपुर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक प्रदीप कुमार तिवारी और प्रधानाचार्य स्वाती दुबे ने बच्चों को ऑनलाइन शिक्षक दिवस के बारे में जानकारी दी।
गुरसहायगंज के रामगंज स्थित गोमती देवी आदर्श इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम में प्रबंधक विजय मिश्रा ने सेवानिवृत्त शिक्षक जगदीश चंद्र यादव, अर्जुन लाल, टीवी विश्वकर्मा और अब्दुल लतीफ को अंग वस्त्र भेंट कर फूल माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। सेवानिवृत्त पूर्व प्रधानाचार्य टीवी विश्वकर्मा ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान उनके किए गए कार्यों का सम्मान है। इस दौरान प्रधानाचार्य प्रबल प्रताप सिंह, शिव कुमार वर्मा, रामू त्रिपाठी, राजेंद्र, अंशुमान सिंह, शिवरतन सोलंकी और सुरेंद्र मौजूद रहे।
कटकैया में युवा नेताओं ने शिक्षकों का सम्मान
समधन क्षेत्र के गाँव कटकैया मे सपा छात्रसभा के तत्वावधान में कोची यादव के नेतृत्व में सेवानिवृत्त शिक्षक भान सिंह, अमर सिंह, नवाब सिंह, बृजमोहन सिंह और महिपाल सिंह का सम्मान किया गया। सूरज सिंह, राजेश यादव, श्याम सिंह, आलोक कुमार, विवेक कुमार और प्रधान धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहे।