फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की संदिग्ध हालात मे मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मानीमऊ। बेटी के घर रह रहे वृद्ध की संदिग्ध हालतों में मौत हो गई। रिश्तेदारों और परिजनों को बगैर सूचना दिए दामाद पड़ोसियों के साथ अंतिम संस्कार करने पहुंच गया। पिता की मौत की सूचना की मिलते ही उसकी बेटियां परिजनों के साथ महादेवी घाट पर पहुंच गई। जहां अंतिम संस्कार रोकते हुए शव को चिता से उतार कर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ठठिया कोतवाली खैरनगर निवासी रणजीत (60) की तीन बेटियां है। बड़ी बेटी ऊषा की शादी गुरसहायगंज कोतवाली के गढ़िया कछपुरवा निवासी ब्रज कुमार के साथ हुई है। दूसरी बेटी अनीता की शादी आंटी गांव निवासी राजेश कुमार के साथ हुई है। जबकि छोटी बेटी रीना की शादी तिर्वा कोतवाली के बहादुरपुर गांव निवासी बृजेश के साथ हुई थी। रणजीत छोटी बेटी रीना के घर रहता था। रविवार को संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। बृजेश ने अन्य रिश्तेदारों को मौत की सूचना नहीं दी। दोस्तों और पड़ोसियों के साथ वह ससुर का अंतिम संस्कार करने महादेवी घाट पहुंच गया। इस दौरान ऊषा और अनीता को किसी ने पिता की मौत की सूचना दे दी। इससे दोनों परिवार के साथ महादेवी घाट पहुंच गई। जहां अंतिम संस्कार रोकते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जमीन के लालच में रीना और बृजेश पर हत्या का आरोप लगाते हुए शव चिता से उतार लिया। इसके बाद यूपी 112 को फोन कर हत्या की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें