फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में तैनात लिपिक ने नौकरी के नाम पर बेरोजगार कन्नैज के रिश्तेदार से की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सिंचाई विभाग बैराज निर्माण खंड-दो कानपुर में तैनात एक लिपिक ने बेरोजगार रिश्तेदार से नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े चार लाख रुपये ठग लिए। नौकरी न मिलने पर जब युवक ने रुपये वापस मांगे तो धमकी दी। पीड़ित ने शिकायत एसपी से की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव इनायतपुर अटारा निवासी नीरज कुमार ने बुधवार को एसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव को शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया कि कैनाल कालोनी फूलबाग कानपुर में रहने वाला उसका एक रिश्तेदार सिंचाई विभाग बैराज निर्माण खंड-दो कानपुर में लिपिक के पद पर तैनात है।
मौजूदा समय वह एक अधिकारी का स्टेनो है। दो दिन पूर्व शासन से आगरा के लिए उसके स्थानांतरण का आदेश हुआ है। करीब दो माह पूर्व रिश्तेदार ने सिंचाई विभाग में लिपिक पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर साढ़े चार लाख रुपये उससे ठग लिए। ठगी का एहसास होने पर जब रुपये मांगे तो जान से मारने की धमकी दी। एसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें