तालग्राम। थाना क्षेत्र के गांव नेकनामपुर स्थित मायके में रह रही विवाहिता ने पिता के गमछे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव ईशन नदी के किनारे शीशम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पति की मौत के बाद से विवाहिता मायके में ही रह रही थी।
नेकनामपुर निवासी राजू सिंह की पुत्री प्रियंका (29) की ससुराल सौरिख थाना क्षेत्र के गांव अल्हादास में है। प्रियंका के पति छोटे सिंह की एक वर्ष पहले मौत हो गई थी। इसके कुछ माह बाद प्रियंका अपनी चार वर्षीय पुत्री पायल के साथ मायके में आकर रहने लगी थी। पति की मौत के बाद से प्रियंका अवसाद में रहती थी। पिता राजू सिंह के मुताबिक मंगलवार की शाम लगभग चार बजे प्रियंका घर से बिना कुछ बताए चली गई। देर शाम तक वापस न आने पर उसे खोजना शुरू किया। देर रात गांव से कुछ दूरी पर ईशन नदी के किनारे शीशम के पेड़ पर गमछे से बने फंदे पर उसका शव लटकता मिला। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।